आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

औरैया: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बीजेपी जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सड़कों पर उतर आईं। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के खिलाफ महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की और “जिलाध्यक्ष मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

कार्यकत्रियों का आरोप है कि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने महिला सम्मान की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री से अभद्र व्यवहार किया। घटना से नाराज आंगनबाड़ी संगठन की कई महिलाएं एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचीं और जमकर अपना रोष जताया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व जहाँ महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान की बातें करता है, वहीं जिले में ही पार्टी के बड़े पदाधिकारी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *