श्रीलंका में फंसे विदेशी नागरिकों को भारतीय वायुसेना ने निकाला

समृद्धि न्यूज। भारतीय वायु सेना ने श्रीलंका में फंसे कई विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। जिनमें जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया और यूनाइटेड किंगडम के नागरिक शामिल हैं। Imageविदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में इस ऑपरेशन के बारे में बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, जरूरत के समय में एक साथ। भारत के ऑपरेशन सागर बंधु के हिस्से के रूप में, भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने श्रीलंका में फंसे लोगों को निकाला।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि चक्रवात के चलते कई इलाके प्रतिबंधित क्षेत्र में बदल गए थे। ऐसे में एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने हाइब्रिड मिशन चलाया। एक गरुड़ कमांडो को नीचे उतारा गया, जिसने फंसे लोगों को सुरक्षित मार्ग दिखाकर पूर्व निर्धारित कोटमाले हेलीपैड तक पहुंचाया। यहां से 24 नागरिक (जिनमें भारतीय, विदेशी और श्रीलंकाई शामिल थे) कोलंबो ले जाए गए। इसी दौरान तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को भी तत्काल मेडिकल सहायता के लिए एयरलिफ्ट किया गया। इस दौरान भारतीय वायु सेना ने कुल 27 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें 2 जर्मनी के नागरिक, 4 दक्षिण अफ्रीका के नागरिक, 2 स्लोवेनिया के नागरिक, 2 यूके नागरिक, 12 भारतीय और 5 श्रीलंकाई शामिल थे। चक्रवात की कठिन स्थिति के बीच यह बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वायुसेना की तत्परता के चलते सभी व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

Image

भारतीय वायु सेना ने रविवार को बताया कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत, भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने पुणे से एनडीआरएफ की टीमों और उपकरणों को हवाई मार्ग से पहुंचाया। इस अभियान में घरेलू सहायता अभियानों का भी उपयोग किया गया है। भारत ने चक्रवात दित्वा से हुई तबाही के बाद श्रीलंका की सहायता के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *