अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम करनपुर घाट निवासी रामपाल पुत्र रामशंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। मामला अब हत्या और दुर्घटना के बीच उलझता जा रहा है।
परिजनों ने मृतक की पत्नी रूमा और उसके भाई वीरपाल पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि रूमा और वीरपाल बीते दो वर्षों से साथ रह रहे थे। जिसके चलते घरेलू कलह बढ़ गई थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर रामपाल को घर से बाहर निकाल दिया था। इसी विवाद को लेकर परिवार में पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था। मृतक रामपाल कुल छह भाइयों में से एक थे। शामपाल, वीरपाल, कन्हैया पाल, ब्रजेश कुमार सहित अन्य भाई घटना के बाद से बेहद व्यथित हैं। घर में मातम पसरा है और रामपाल की मां प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने बताया कि यह सूचना थाना शमशाबाद क्षेत्र में दुर्घटना के रूप में दर्ज हुई थी। थाना इंचार्ज अमृतपुर मोनू शाक्या के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम शमशाबाद पुलिस द्वारा कराया जा चुका है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अमृतपुर पुलिस बल गांव में तैनात है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक की पत्नी व भाई पर हत्या का आरोप
