आज भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

समृद्धि न्यूज। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। 4-5 दिसंबर तक ये दौरा चलेगा। वो पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा के दौरान रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और प्रौद्योगिकी सहित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। पुतिन बिजनेस लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा आज (गुरुवार) से शुरू हो रहा है। वह 4 और 5 दिसंबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। हालांकि पुतिन का इस बार का भारत दौरा पिछली यात्रा के मुकाबले काफी अहम माना जा रहा है। भारत और रूस के बीच हर साल शिखर वार्ता होती है। अब तक दोनों देशों के बीच 22 वार्ताएं हो चुकी हैं। पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को गए थे, जबकि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे। दिसंबर 2021 में हुआ पुतिन का दौरा मात्र कुछ ही घंटों का था, लेकिन इस बार पुतिन भारत के दो दिन रहने वाले हैं। चार और पांच दिसंबर को पुतिन के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। इसी के बाद पुतिन और पीएम मोदी के बीच अहम डील 5 दिसंबर को होंगी। शुक्रवार को सुबह, पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। इसी के बाद सुबह लगभग 11 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। इस बैठक के दौरान रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई अहम समझौतों की उम्मीद है। बातचीत के बाद दोनों नेता एक संयुक्त बयान भी जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *