समृद्धि न्यूज। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर हिंसा भडक़ गई है। थाईलैंड ने एक बार फिर कंबोडिया की सीमा पर एयर स्ट्राइक की है। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराया था। इसके बाद थाईलैंड ने अब सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एयर स्ट्राइक की है। थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ विवादित सीमा क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं। दोनों देशों ने एक दूसरे पर शांति समझौते को तोडऩे का आरोप लगाया। इससे पहले झड़प में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए। जिसके बाद थाई सेना ने यह कार्रवाई की है। जुलाई में पांच दिन चले संघर्ष में 48 लोग मारे गए थे और तीन लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे। एक थाई सैन्य अधिकारी ने कहा कि कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर किए गए हवाई हमले सोमवार सुबह हुए उस हमले का जवाब थे, जिसमें एक थाई सैनिक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। थाई सेना ने कहा कि पूर्वी प्रांत उबोन रत्चाथानी के दो क्षेत्रों में हिंसा भडक़ गई थी। इसमें एक थाई सैनिक की मौत हो गई है और चार घायल हुए हैं। इसी के जवाब में थाईलैंड ने कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक की। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 817 किलोमीटर लंबी जमीनी सीमा को लेकर सौ साल से विवाद चल रहा है।
