बदायूं की पिंकी ने कान्हा से रचाई शादी

बदायूं: बांके बिहारी की भक्ति की दीवानगी में युवती ने श्रीकृष्ण (कान्हा) से शादी कर ली। बदायूं की पिंकी शर्मा के पिता और परिवार ने उसकी धूमधाम से शादी कराई। वहीं पिता ने बेटी को वृंदावन में फ्लैट देने की इच्छा जताई है। बदायूं के ब्यौर कासिमाबाद गांव में 28 वर्षीय पिंकी शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण (कान्हा) की प्रतिमा से विवाह कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण पेश किया। प्रसाद में सोने की अंगूठी मिलने को उन्होंने दिव्य संकेत माना। गांव ने पारंपरिक रीति से विवाह कराया। शादी के बाद पिंकी वृंदावन में सेवा व भक्ति में जीवन बिताना चाहती हैं। कासिमाबाद गांव निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी 28 वर्षीय बेटी पिंकी शर्मा बचपन से भगवान श्रीकृष्ण की भक्तिभाव में भावविभोर रहती थी। परिवार के साथ पिंकी अक्सर बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए साथ जाया करती थी। वह पिंकी के साथ लगभग दो महीने पहले बांके बिहारी मंदिर मथूरा दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के अंदर मौजूद पुजारी सभी भक्तजनों के गले में मालाएं डालकर प्रसाद वितरण कर रहे थे। पूजारी जी ने पिंकी के गले में माला डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद दिया तो प्रसाद में एक सोने की अंगूठी पिंकी को प्राप्त हुई। बस यहीं से पिंकी के मन सगुन के तौर पर प्रसाद में मिली अंगूठी समझकर भगवान बांके बिहारी से विवाह की इच्छा पिता से साक्षा की। पहले तो पिता को कुछ अलग लगा, लेकिन कुछ दिनों पूर्व जब पिंकी तबीयत खराब हुई और पिंकी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा गोद में लेकर वृंदावन और गोवर्धन की संपूर्ण परिक्रमा की। इसे चमत्कार कहे या फिर कुछ और पिंकी बिल्कुल स्वस्थ्य हो गई। ये देख परिजन चकित रह गए, और पिता शादी के लिए राजी हो गए।
इसे भगवान का इशारा मानकर उन्होंने अपना जीवन श्रीकृष्ण को समर्पित कर दिया। पिंकी का कहना है कि शादी के बाद वे वृंदावन में रहना चाहती हैं और उन्हीं की सेवा में जीवन बिताना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके खर्चों को लेकर परिवार या किसी व्यक्ति पर निर्भरता नहीं होगी, सब कुछ श्रीकृष्ण की कृपा से ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *