14 साल बाद भारत आए लियोनल मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

समृद्धि न्यूज। फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक लियोनल मेसी भारत आ गए हैं। GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत वह तीन दिनों तक भारत में रहने वाले हैं। उनके इस टूर की शुरुआत कोलकाता से हुई है।

आज उनका शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है। जैसे ही उनका विमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने झंडे लहराए, मेसी के पोस्टर और नाम लेते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद मेसी सीधे अपने होटल पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद, होटल के बाहर भी फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई बस एक झलक पाने को बेताब दिखा।

मेसी के इस टूर के दौरान देश के कई शहरों में फुटबॉल कैंप, इंटरैक्टिव सेशन और विशेष कार्यक्रम होने की उम्मीद है। कोलकाता में लियोनल मेसी का जोरदार स्वागत देखने को मिला। हाथों में अर्जेंटीना की जर्सी, झंडे, बैनर और पोस्टर लिए हजारों फैंस सडक़ों पर जमा हो गए। इस दौरान मेसी-मेसी के नारे लगाते हुए होटल हयात रीजेंसी के बाहर और लॉबी में फैंस घंटों इंतजार करते रहे।

हालांकि सुरक्षा कारणों से मेसी को बैक एंट्रेंस से होटल में ले जाया गया। जिससे बाहर खड़े कई फैंस उनकी एक झलक नहीं पा सके। लियोनल मेसी GOAT इंडिया टूर के तहत कोलकाता, हैदराबादए मुंबई और नई दिल्ली के दौरे पर हैं।

मेसी कोलकाता में सुबह 9:30 बजे से लोगों से मिलना शुरू करेंगे, इसके बाद युवा भारती स्टेडियम में सुबह करीब 11:30 बजे अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ती का वर्चुअल अनावरण करने वाले हैं। फिर उनकी मुलाकात सौरव गांगुली, शाहरुख खान और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगी। दोपहर करीब 12:30 बजे वह फे्रंडली मैच भी खेलेंगे। इसके बाद मेसी दोपहर 2 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *