ओवरलोड ट्रक लोगों के लिए बने बबाले जान,मिल प्रबंधन के ठेंगे पर है एसडीएम शाहाबाद का आदेश

शाहाबाद हरदोई, समृद्धि न्यूज। लोनी चीनी एसडीएम के आदेश को शायद ठेंगे पर मानती है, इसलिए उनके आदेश के बाद भी ओवरलोड ट्रक लगातार गन्ना ढोते हैं।एक दिन पूर्व एसडीएम द्वारा एक ओवर लोड ट्रक को सीज किया गया था।तथा उन्होंने लोनी चीनी मिल को सख्त हिदायत दी थी कि ओवर लोड ट्रक से गन्ना नहीं ढोया जाएगा।उसके बाबजूद एक ओवर लोड गन्ने से भरा ट्रक मिल गेट के नजदीक सड़क किनारे बने शिव मंदिर तक आने वाले विद्युत केविल से उलझ गया। हालांकि लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को रोका गया तब जाकर बिजली का खंभा गिरने से बच पाया। अन्यथा बिजली खंभा टूट जाता और बिजली उपभोक्ताओ को हजारों का नुकसान होता। जिससे नाराज बिजली कनेक्शन धारकों ने ट्रक को वहीं पर रोक दिया जिसके कारण सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
वहीं मिल प्रबंधन द्वारा उपजिला अधिकारी के निर्देशों की अनुपालन न किए जाने के कारण गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना लाने वाले ट्रैकों में ओवरलोड गन्ना ट्रक परिधि से ऊपर तक भरे होने के कारण मार्ग में कई लोगों की परेशानियों का कारण बने हुए है। इसमें सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाली बिजली के तार प्रभावित होते है, ओवरलोडिंग होने के कारण दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ने के साथ ही जाम की झाम से भी नगर व कस्बा वासियों को दिक्कतों का सामना करने के साथ ही शासन प्रशासन के जारी निर्देशों की अवहेलना करना,नियमों का पालन न करना भी दर्शाता है। गौरतलब हो कि विगत दिवस नगर के दो युवकों की ओवरलोडिंग ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर दर्दनाक मौत होने के बाबजूद मिल प्रबंधन की ओर से ओवरलोडिंग पर प्रभावी कदम न उठाया जाना प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना प्रकट करते हुए मनमानी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *