पंचशील डिग्री कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

हलिया (मिर्ज़ापुर):क्षेत्र के मवई कला गांव स्थित पंचशील डिग्री कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को शुभारम्भ हुआ है स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक कुलदीप शुक्ला, अच्छता अमित कुमार, आनंद कुमार, संतोष कुमार मौर्या को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश विंध्याचल मंडल मिर्ज़ापुर द्वारा नियुक्त किया गया है महाविद्यालय में बीएड, बीए बिकाम, बीएससी, बीएफए तथा बीएल एवं डीएलएड के छात्र छात्राओ को स्काउट गाइड को नियमानुसार स्काउट ध्वज समान सम्पर्ण टोली निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक लाल बहादुर मौर्य, प्राचार्य डॉक्टर राघवेंद्र श्रीवास्तव प्रवक्ता चंद्र प्रकाश सिंह, राजेंद्र प्रसाद पटेल, प्रदीप कुमार मौर्य, सुरेंद्र कुमार मौर्य व स्टॉफ मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *