कम्पिल, समृद्धि न्यूज। अवैध खनन कर रहा ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर का इंजन दो हिस्से में टूट गया। चालक बाल-बाल बच गया। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोडक़र फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नगर में अवैध बालू व मिट्टी खनन जोरो से चल रहा है। खनन माफिया दिन रात ट्रैक्टर ट्राली लेकर दौड़ते रहते हैं। इसी क्रम में शनिवार की बीती रात बालू खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से आकर कंपिल सिवारा मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर से ट्रैक्टर का इंजन दो हिस्सों में टूट गया। चालक मौका पाकर फरार हो गया। कई गांव में मिट्टी व बालू खनन निर्वाध रूप से जारी है। क्षेत्र में नूरपुर गढिय़ा, सिवारा खास, गुजरपुर, नसरुल्लाहपुर, तलफी नगला, कारव, पहाड़पुर, निजामुद्दीनपुर, सिवारा, बिल्सड़ी, जिजौटा बुजुर्ग, बहलोलपुर, राईपुर चिनहटपुर आदि गांवों में अवैध खनन का काम जोरों पर है। बालू माफिया की व्यवस्था इतनी चौकस है कि खनन विभाग प्रशासनिक अधिकारियों के छापे की सूचना पहले ही माफियाओं को हो जाती है। जिससे कुछ समय के लिए खनन रोक दिया जाता है। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया मामले की जानकारी नहीं है।
अवैध खनन कर जा रहा ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया, दो हिस्सों में टूटा
