फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अस्पताल में भर्ती पुत्री से मिलकर घर जा रहे गल्ला व्यापारी व विधायक के नजदीकी रिश्तेदार को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर एक लाख की नगदी लूट ली।
जानकारी के मुताबिक, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा निवासी सुमन दुबे अपनी विवाहित पुत्री कोमल भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रशंशुदत्त द्विवेदी के पिता डा0 हरिदत द्विवेदी के मुहल्ला साहबगंज नारायनदास स्थित हास्पिटल में भर्ती से मिलने साइकिल से मिलने गये थे। पुत्री से मिल कर सुमन दुबे साइकिल से घर जा रहे थे, कांशीराम कालोनी मार्ग पर सनी मंदिर के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। एक बदमाश ने सुमन को कनपटी व तमंचा लगाकर बैग में रखी एक लाख से अधिक की धनराशि लूट ली। लूटपाट के पाद बदमाश कालोनी को तरफ ही भागे थे। उन्होंने कालोनी स्थित पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुट गए। बताते चले कि सुमन दुबे की की चिलसरा मार्ग पर गल्ला की दुकान है। वह विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के करीबी रिश्तेदार है।
विधायक के रिश्तेदार से बदमाशों ने लूटी एक लाख की नगदी
