फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के प्राचीनतम मंदिर श्री बड़े बूढ़े हनुमान जी के वार्षिक उत्सव एवं बुढ़वा मंगल बड़ी धूमधाम के साथ भक्तों ने बनाया। भक्तों ने प्रात: काल मंगला दर्शन आरती कर रामचरितमानस का पाठ श्रीराम राज्याभिषेक एवं हवन पूजन कर सुंदरकांड का पाठ किया। कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने बाबा की आराधना की एवं अपनी अर्जियां लगाई। भक्तों ने मनौतिया पूर्ण होने पर बाबा के दर्शन किए। मंदिर के बड़े पुजारी पंडित चंद्र प्रकाश औदिच्य ने भक्तों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की एवं आशीर्वाद दिया। बड़े पुजारी ने बताया की 26 अगस्त को बुढ़वा मंगल का महाप्रसाद एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। भक्तों से अधिक से अधिक भगवान के दर्शन लाभ एवं प्रसाद ग्रहण करें। व्यवस्था में महेंद्र भदोरिया, दीपू औदिच्य, हिमांशु, अरुण औदिच्य, विमलेश मिश्रा, पिंकू वर्मा, सोनू मिश्रा, आशीष अग्रवाल, आलोक गौड़, आशीष वर्मा, कल्लू दीक्षित आदि लोग लगे रहे।
बड़े-बूढे हनुमान जी के वार्षिक उत्सव पर भक्तों की उमड़ी भीड़
