खत्म हो गया योगी सरकार का इकबाल, आशियाना बेचने को मजबूर एक परिवार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भले ही योगी सरकार उत्तर प्रदेश में सुशासन का राग अलाप रही हो, लेकिन आज भी सीधे सज्जन लोग दबंगों के हाथ की कठपुतली बनकर डर-ड हैं। ऐसा ही एक मामला नवाबगंज क्षेत्र में देखने को मिला, जहां दबंगों की दबंगई के चलते एक संभ्रान्त परिवार मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर है। उपरोक्त व्यक्ति ने अपने घर के सामने मकान बिकाऊ है, का पोस्टर भी चस्पा कर दिया हैे।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दमू निवासी रंजना गंगवार पत्नी बृजेश गंगवार अपनी पुत्री सक्षम गंगवार के साथ कस्बा नवाबगंज में रहती है। पीडि़ता के बताएं मुताबिक आरोपीगण अखिलेश गंगवार पुत्र ख़ुशीराम, देवांश पुत्र इंद्रेश, प्रशांत पुत्र इंद्रेश, हर्षित पुत्र अखिलेश, देवेन्द्र की पत्नी माला देवी, इंद्रेश की पत्नी नीरज देवी आदि काफी दबंग किस्म के हैं। जो उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाह रहे हैं। जिसकी कई बार पीडि़ता ने शिकायत अधिकारियों से लेकर थाना पुलिस से की, लेकिन थाना पुुलिस ने कोई कठोर कार्यवाही नहीं की। पुलिस ने थोड़ी बहुत कार्यवाही करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिससे उपरोक्त दबंगों के हौसले बुलंद हैं। दबंग बराबर पीडि़ता को धमका रहे हैं। जिससे पीडि़ता का जीना दुश्वार हो गया है। उसे हर समय दबंगों का डर सता रहा है। ऐसे में उसको एक ही उपाय सूझा है, उसने मकान बेचकर पलायन करने का मना बना लिया है। इसके लिए उसने दरवाजे पर बैनर भी चस्पा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *