फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहन को बुलाने बाइक से जा रहा युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के सातनपुर क्षेत्र खन्नी नगला निवासी १९ वर्षीय अंशुल पुत्र सुशील बुधवार को अपनी बहन को लेने उसकी ससुराल जहानगंज से बुलाने बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर जहानगंज रोड पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे अंशुल गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गये। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
