सी.पी. गेस्ट हाउस में नववर्ष के उपलक्ष्य में सजी कवियों की महफिल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के जटवारा रोड स्थित सी0पी0 गेस्ट हाउस में नववर्ष के उपलक्ष्य मे एक भव्य विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले कई दशकों से निरंतर चला आ रहा है और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन चुका है।
कवि सम्मेलन में दूरदराज से आए नामचीन कवियों एवं शायरों ने अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताएं, शायरी और हास्य व्यंग्य की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि भीषण सर्दी के बावजूद श्रोतागण देर रात तक डटे रहे। कवियों की रचनाओं में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, प्रेम और हास्य के रंग देखने को मिले। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गडग़ड़ाहट और वाह-वाह के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। आयोजक व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री अमित सेठ ने अतिथि कवियों एवं सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। कन्नौज से आए कवि अनिल द्विवेदी की च्च्जा बार प्रधानी हम लड़िहैं ने समा बांध दियाज्ज् । वहीं बदायूं से आए कभी कमल कांत तिवारी, हाथरस से आए सर्जन शीतल, आगरा से निभा चौधरी, लखनऊ से पूनम मिश्रा, कायमगंज से कवि पवन बाथम, डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ, देवेश दीक्षित देव की काव्य शैली ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध होने पर मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन के सफल आयोजन से नगरवासियों में उत्साह देखने को मिला और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की सराहना की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, समाज सेविका पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य मिथलेश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, राजेश अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 शरद गंगवार, डॉ0 विकास शर्मा, अमरदीप, अवनीश चतुर्वेदी, व मधु गंगवार, रश्मी दुबे समेत अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मिथलेश अग्रवाल ने आये हुए नामचीन कवियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *