-राहुल भूचर बनेंगे श्री राम और लिली सिंह बनेगी माता सीता।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।रामनगरी में अयोध्या की रामलीला के आयोजन से समूचे देश में एक पहचान बना चुकी अयोध्या की रामलीला कमेटी बुधवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंची।यहां नयाघाट स्थित राम कथा पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी),जगतगुरु स्वामी रामदिनेश आचार्य और महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि “अयोध्या की रामलीला को चार वर्ष कैसे बीत गए,पता ही नहीं चला।इस वर्ष अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण है।भगवान श्री राम की जन्मभूमि और उनके चरणों में अयोध्या की रामलीला का आयोजन साधु संतों के आशीर्वाद से होता है।उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष भी आगामी 14 अक्टूबर से अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ होने जा रहा है।इस वर्ष अयोध्या की रामलीला में फूड स्टॉल और मेले लगाए जाएंगे जिससे आने वाले राम भक्तों को खाने-पीने में दिक्कत न हो।उन्होंने बताया कि यह मेला दोपहर दो बजे से शुरू हो जायेगा।अयोध्या की रामलीला का आयोजन आगामी 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर शाम सात बजे से रात दस बजे तक नयाघाट स्थित राम कथा पार्क में होगा।इसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम भक्तों की फ्री एंट्री है।
इस बार सभी सैटेलाइट चैनलों को अयोध्या की रामलीला का लिंक दे रहे हैं जिससे सभी राम भक्त देश-विदेश में घर बैठकर रामलीला देख सके।कई यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर इसे लाइव भी देखा जा सकता हैं। बताया गया कि पिछले वर्ष 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला देखी थी जबकि इस वर्ष इस संख्या से ज्यादा राम भक्त अयोध्या की रामलीला देख सकेंगे।इस दौरान अध्यक्ष श्री मालिक,जगतगुरु स्वामी रामदिनेश आचार्य, महासचिव शुभम मलिक,वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल,प्रदीप अग्रवाल, करण शर्मा व अनुज अग्रवाल मौजूद थे।अध्यक्ष श्री मलिक ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड टीवी के जो कलाकार अयोध्या की रामलीला में काम करने आ रहे हैं उनमें अभिनेत्री पूनम ढिल्लों माता शबरी,गजिंदर चौहान राजा जनक,रजा मुराद अहिरावण,राकेश बेदी विभीषण,
गिरिजा शंकर रावण,अनिल धवन (इंद्रदेव)रवि किशन (केवट),
वरून सागर (हनुमान जी)सुनील पाल(नारद मुनि),राहुल भूचर(श्री राम),लिली सिंह (माता सीता) जिया(केकई)मंघिशा (कौशल्या) अमिता नागिया (मंदोदरी) शिबा(वैदेही)ॠतु शिवपुरी (कौशल्या)शिवा (कुम्भकरण) बनवारी लाल झोल(परशुराम) मनोज बक्शी (राजा दशरथ)तथा गुलशन पाण्डेय,अवतार गिल और ममता सिंह फेमस एक्टर्स काम कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता के बाद अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष श्री मलिक अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से भी मिले।विधायक श्री गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या की रामलीला हो रही है।मैं अयोध्या की रामलीला देखने जरूर आऊंगा।उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला बहुत सुंदर होती है और मैं अयोध्या की रामलीला कमेटी को आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
