अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। खाटू श्याम की प्रतिमा की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है वैसे ही पूरे विश्व भर में खाटू श्याम के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती ही जा रही है। जहां भी खाटू श्याम के मंदिर है वहां पर भक्तों की बड़ी-बड़ी लाइन देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक भव्य मंदिर बनने जा रहा है विकास खंड राजेपुर के ग्राम चित्रकूट अंबरपुर में। जहां पर खाटू श्याम की प्रतिमा की स्थापना का 5 तारीख को 1 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में सभी श्याम भक्त बड़े ही धूमधाम से पूजन व भंडारे आदि का कार्यक्रम करने जा रहे हैं। कार्यक्रम आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील है की सभी श्याम भक्त 5 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।
