सडक़ तोडऩे पर ग्रामीण व इंजीनियर में तीखी नोकझोंक

पाइप लाइन डलवाने को लेकर हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
कंपिल, समृद्धि न्यूज। पानी की लाइन डालने के लिए सडक़ तुड़वाने पर ग्रामीण व इंजीनियर में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी ग्रामीण सडक़ न तोडऩे देने पर अड़े रहे।
क्षेत्र के गांव त्यौर खास में पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर संबंधित इंजीनियर शशांक यादव से ग्रामीणों का विवाद हो गया। इंजीनियर की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। संबंधित इंजीनियर व पुलिस ने जिलाधिकारी का आदेश दिखाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद इंजीनियर व पुलिस ने ग्रामीणों से लिखवा लिया कि वह सडक़ नहीं तुड़वाना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जो 3 महीने पहले सडक़ तोड़ी गई थी अभी तक उसके 4 से 5 फुट तक के गड्ढे हैं जो कि अभी तक नहीं भरे गए हैं। जिसमे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी थोड़े समय पहले ही इस आरसीसी सडक़ का निर्माण हुआ है, इसलिए इसे ना तोडक़र साइड में से पाइपलाइन निकाली जाए या अंडर ग्राउंड लाइन डाल दी जाए, जिससे कि आवागमन में किसी को कोई परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *