विजयदशमी पर शांतिनगर में हुआ भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कादरीगेट नगर पालिका बोर्ड के पास स्थित शांतिनगर मोहल्ले में इस बार रामनवमी एवं विजयदशमी पर्व बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोहल्लावासियों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा-पाठ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तों ने रामनवमी और विजयदशमी पर्व को एक साथ मिलाकर पूरे उत्साह से मनाया। पूरे मोहल्ले में धार्मिक वातावरण बना रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढक़र भाग लिया। पूजा पाठ के दौरान भजन-कीर्तन भी किए गए। जिनकी ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भंडारे के आयोजन में मोहल्ले के लोग पूरी निष्ठा और सेवा भाव से जुटे रहे। कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, शैलेश माथुर, राहुल, रिंकू सक्सेना, पप्पू, अभिषेक, विजय, जितेंद्र राठौर सहित अन्य मोहल्लावासियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और व्यवस्था संभाली। भंडारे में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भाव को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान राम के जयकारे लगाए और रामनवमी, विजयदशमी के पर्व को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *