तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला बाउंड्रीबाल में घुसा, बड़ा हादसा टला

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के बाईपास मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ट्राला सडक़ किनारे बनी बाउंड्रीवाल में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि ट्राला पलटा नहीं, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमेंट से लदा एक भारी ट्राला बाईपास से गुजर रहा था तभी चिलाका मार्ग मोड़ के समीप अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार ट्राला सडक़ किनारे बनी एक बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्राला सीमेंट की बोरिया थी। टक्कर के बाद ट्राला एक ओर हल्का झुक गया था और बाल-बाल पलटने से बचा। यदि वाहन सडक़ पर या किसी दुकान की ओर पलटता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। बाउंड्रीवाल गिरने के कारण वाहन की गति थम गई। जिससे चालक और राहगीर सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *