समृद्धि न्यूज। बाराबंकी में बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। रामनगर थाना क्षेत्र में एक डंपर पुल की रेलिंग तोडक़र सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान बगल वाली लाइन से गुजर रही अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस बाल-बाल बच गई। ट्रेन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रंक रेलवे ओवरब्रिज पार कर रहा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। इसी दौरान पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस पास वाली ट्रैक से गुजर रही थी और बाल-बाल बच गई। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि ट्रक ने रेलवे की बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे ट्रेनों का आवागमन रुक गया। रात करीब 9 बजे हमें सूचना मिली कि प्लाई से लदा एक बड़ा ट्रक रेलवे ट्रैक पर गिर गया है।
#WATCH | Barabanki, UP | A dumper truck broke through the bridge railing and fell onto a railway track in the Ramnagar PS area. Garib Rath Express, travelling from Amritsar to Bihar on the adjacent track, narrowly escaped a collision. (26.11)
SP Barabanki Arpit Vijayvargiya… pic.twitter.com/PJnCG34sIO
— ANI (@ANI) November 26, 2025
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक रेलवे ओवरब्रिज पार कर रहा था, तभी उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह ट्रैक पर गिर पड़ा। उसी वक्त पास वाली ट्रैक से एक ट्रेन गुजर रही थी। ट्रक ने रेलवे की बिजली लाइनों को भी क्षति पहुंचाई, जिससे ट्रेन रुक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, रेलवे और अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। डंपर चालक वाहन में फंस गया था, जिसे संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला गया और अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
