हीरो सर्विस सेंटर के ऊपरी फ्लोर में भीषण लगी आग

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझायी आग
सीओ सिटी ने कारणों की जांच करने के दिये निदेश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
कादरी गेट थाना क्षेत्र के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी चल रही थी। उसी दौरान एक चिंगारी पास में ही स्थित हीरो सर्विस सेंटर की छत पर गिर गयी। जिससे आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिससे हीरो एंजेसी के सर्विस सेंटर की छत पर लगी सोलर पैनल, जनरेटरए बैटरी सहित काफी सामान चल गया। आग की लपटें व धुआं उठने से शादी समारोह से लोग सडक़ पर आ गये। जिससा जााम लग गया। घटना की जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दो गाडिय़ां मौके पर भेजी गई। थाना कादरी गेट, कोतवाली फर्रुखाबाद, कोतवाली फतेहगढ़ का पुलिस फोर्स भी मौके पर आ गया। कुछ देर के लिए आवागमन भी रोक दिया गया। सर्विस सेंटर मालिक लकी गुप्ता को भी पड़ोसी लोगों द्वारा सूचना दी गयी। वह भी अपने साथियों के साथ सर्विस सेंटर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जनरेटर की आग बुझाने में काफी समय लग गया। कई जगह से काफी देर तक धुआं निकलता रहा। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। छत पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों वह जानकारी लेते रहे। सीओ सिटी ने बताया की आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग को भी जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *