साइकिल से घर लौट रहे अधेड़ की अज्ञात बाहन की टक्कर से इलाज के दौरान मौत

नवाबगंज फर्रुखाबाद । साइकिल से घर लौट रहे अधेड़ की अज्ञात बाहन की टक्कर से इलाज के दौरान मौत। पुत्र ने फौती तहरीर पर पिता का पोस्टमार्टम करने की दी तहरीर। थाना नवाबगंज के ग्राम नगला जोगी गांव निवासी लाल सिंह 46 साइकिल से लगभग 3:30 बजे दोपहर अपने घर लौट रहा था सौदान सिंह इंटर कॉलेज सिरौली के पास अज्ञात बाहन साइकिल सवार लाल सिंह को टक्कर मार गया जिससे लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को थाना पुलिस को सूचना दी गई थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो डायल 108 घायल को मोहम्मदाबाद सीएससी ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पहले तो परिजनों ने पुलिस को कोई कार्रवाई न करने की बात कही और शव को अपने घर ले गए। देर शाम मृतक का पुत्र आकाश ने अपने पिता का शव का पोस्टमार्टम करने की पुलिस को तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया देर शाम मृतक के पुत्र ने लिखित तहरीर दी है। सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *