साकेत कोर्ट में पेशी पर आए 2 गुटों में झड़प, एक कैदी की हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट के अंदर बने लॉकअप में दो अन्य कैदियों ने अमन नामक कैदी की हत्या कर दी। वे दोनों तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक बड़ी वारदात हुई है। गुरुवार दोपहर के समय कोर्ट के अंदर पेशी पर आए दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में अमन नाम के एक कैदी की हत्या कर दी गई। कोर्ट के अंदर हुई इस खूनी वारदात से वहां मौजूद अन्य लोग सहम गए। हिंसक झड़प देख सभी कोर्ट से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि तिहाड़ के जेल नंबर-8 से पेशी के लिए तीन कैदियों को गुरुवार को साकेत कोर्ट लाया गया था। एक लॉकअप में बंद किया गया था। एक दो कैदी एक गुट के थे, जबकि तीसरा कैदी दूसरे गुट का था। इसी दौरान कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें अमन नाम का कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *