श्रीराम जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

 जगह-जगह की गई पुष्पवर्षा व भक्तों ने की आरती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री राम विविध कला केंद्र द्वारा श्री राम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया गया। आचार्य शांति स्वरूप त्रिपाठी ने मंत्रो उच्चारण किया। विजय दुबे मटर लाल, अशोक वर्मा, वीना वर्मा ने भगवान राम का अभिषेक कर आरती उतारी। भगवान राम का रथ जिस पर भगवान विष्णु के दशावतार के चित्र अंकित थे रथ की शोभा देखते ही बन रही थी। यात्रा में मां दुर्गा जी की भी झांकी थी। शोभा यात्रा के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने भगवान श्री राम लक्ष्मण की झांकी की आरती उतारी, माल्यार्पण किया और पूजन किया। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग सरस्वती भवन रेलवे रोड से प्रारम्भ होकर चौक, नेहरू रोड, घुमना, सुतहट्टी, साहबगंज, नाला मछरट्टा, लोहाई रोड से पुन: सरस्वती भवन में आरती विश्राम एवं श्रीठाकुर का प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा की व्यवस्था विजय दुबे उर्फ मटर लाल ने देखी। नेहरु रोड पर दीप संस्था प्रमुख निमिष टंडन ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने अपने प्रतिष्ठान के बाहर शोभायात्रा की आरती उतारी। इस मौके पर प्रीती तिवारी, गोविन्द वर्मा, पवन तिवारी, गोपाल वर्मा, अनंत टंडन मौजूद रहे। साथ ही विनयाशा होटल के बाहर व्यापारी नेता संजय गर्ग ने शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान श्रीराम के स्वरुपों की आरती उतारी। इस दौरान हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरव मिश्रा, क्रांति पाठक, शिवम त्रिपाठी, अंकुर मिश्रा, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, श्वेता दुबे, चित्रा अग्निहोत्री, भास्कर द्विवेदी, विशाल दुबे, भप्पू सोनी, सदानंद शुक्ला, प्रिंस शुक्ला, गणेश मिश्रा, पंकज वर्मा, गुड्डू पंडित, सुरेन्द्र पाण्डेय, आदेश अवस्थी, आदित्य दीक्षित, रवि मिश्रा, सुनील गुप्ता, दीपक मिश्रा, आनंद प्रकाश गुप्ता, किशन कन्हैया, गुल्ची दुबे, सौरव शुक्ला आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *