हरदोई, समृद्धि न्यूज। शनिवार को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद सत्र खण्ड हरदोई दिनेश पाठक द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीता कौशिक,प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय महेन्द्र नाथ,मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विशम्भर प्रसाद, अपर जिला जज मनमोहन सिंह, कुसुम लता,नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज यशपाल, समस्त न्यायिक अधिकारी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन रामेंद्र सिंह तोमर,लीगल एड डिफेंस काउंसिल व बैंक अधिकारियों की उपस्थित में
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों,अधिवक्ताओ विभिन्न बैंकों,बीमा कंपनियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया एवं वादों का निस्तारण कराया।
अपर जिला जज/सचिव भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 7542 वादों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रकृति के 14 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 128 वाद, पारिवारिक मामलों के 51 जिसमें 22 दंपति साथ-साथ रहने हेतु सहमत हुए,स्थाई लोक अदालत के 6,फौजदारी के 7311 वाद,विभिन्न प्रकृति के 160 एवं जिला प्रशासन द्वारा 6635 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते व अभिस्वीकृति के आधार पर किया गया।मोटर दुर्घटना वादों में 47,87,5000/-रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में पीड़ित पक्षकारों को दिलवाई गई। ई-डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन के विभागों द्वारा 2,78,568 मामलों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला जज भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय परिसर में बैंकों के कैम्प लगाए गए, जिसमें विभिन्न बैंकों ने बैंक ऋण से संबंधित 1134 वादों का निस्तारण किया एवं कुल ऋण धनराशि 15,14,42,000/- रुपये का समझौता किया गया व भारत संचार निगम द्वारा 7 वादों का तथा यातायात निरीक्षक द्वारा 3282 ई-चालान का निस्तारण किया गया।
प्राधिकरण सचिव ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,97,168 वादों का निस्तारण किया गया तथा समझौता धनराशि 4,114,19,5,747/- रुपये रही।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारियों,बैंक-बीमा कंपनी तथा जिला प्रशासन व अधिवक्ताओ का योगदान रहा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 2,97,168 मामलों का हुआ निस्तारण
