कम्पिल/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बाढ़ का पानी देखने गई किशोरी पुलिया से नीचे गिर गई। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूबने लगी। उसी समय पुलिया पर मौजूद एक युवक ने गहरे पानी में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद किशोरी को बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे स्वजन किशोरी को सीएचसी कायमगंज ले गए।
नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी पप्पू की तेरह वर्षीय पुत्री जुगनी गुरुवार दोपहर लगभग बारह बजे मंदिर के निकट पुलिया पर बाढ़ का पानी देखने गई थी। उसी समय किशोरी का पैर फिसल गया। जिससे किशोरी पुलिया में चल रहे पानी में जा गिरी। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूबने लगी। पुलिया पर मौजूद लोग चीख पुकार करने लगे। पुलिया पर मौजूद गांव दूंदेमई निवासी अजीत कुमार ने तुरंत गहरे पानी में छलांग लगाकर किशोरी को बाहर निकाल लिया। स्वजन आनन-फानन में किशोरी को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां किशोरी का इलाज जारी है।
किशोरी पुलिया में गिरी, युवक ने निकाला
