शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलमाई निवासी अनुज कुमार पुत्र सतीश चंद्र पर सांड ने उस समय हमला कर दिया जब वह ठंडी कुइयां के निकट अमरूद के बाग की रखवाली कर रहा था। अनुज के अनुसार रखवाली के दौरान कई सांड उसके बाग में घुस आये, जब उसने भगाने का प्रयास किया, तो सांड हमलवार हो गये। हमले से बचने के लिए जब दौड़ लगाई तो उन्होंने उठाकर पटक दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे सांडों को भगाकर बचाया। घायल युवक के परिजनों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
