बकरियां चराने गये युवक को दबंग खेत मालिक ने पीटा

नवाबगंज (सं.)। खेतों में बकरियां चराने गए दलित युवक को दबंग खेत मालिक मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कस्बा मंझना निवासी रामबहादुर पुत्र रामनिवास धोबी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह मंझना के निकट अपनी बकरियां चरा रहा था, तभी वहां मनोज पुत्र भरत सिंह गंगवार खेत मालिक आ गया और खेत में बकरियां जाने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। जब पीडि़त ने विरोध किया, तो दबंग जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने लगा। जिससे पीडि़त के काफी चोटें आयीं। पीडि़त़ थाना पुलिस की शरण में आया और थाना पुलिस को अपने साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी मनोज पुत्र भरत सिंह गंगवार निवासी ग्राम मंझना के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *