जरगो बांध में मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत

ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार के आदमियों द्वारा डुबो को मारे जाने का आरोप

अहरौरा मिर्जापुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के इमलिया चट्टी स्थित जरगो बांध में आज सुबह मछली मारने गया प्रदीप पटेल पुत्र नखर निवासी इमलिया कला उम्र 32 वर्ष कटिया लगाकर जरगो बांध में मछली मार रहा था तभी ग्रामीण को सूचना मिली कि प्रदीप पटेल डूब गया, ग्रामीणों को सूचना मिलते हैं दौड़े भागे बांध के पास पहुंचे जहां प्रदीप पटेल डूब गया था कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि ठेकेदार के आदमियों ने डुबोकर मार दिया , मौके पहुंचे परिजन रोने बिल खने लगे वही गुस्साए ग्रामीणों ने ठेकेदार व उनके आदमियों पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया ग्रामीण द्वारा कार मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री भी नष्ट कर दिया गया सूचना में पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों द्वारा पथराव कर दिया गया वहीं सूचना पर अन्य थाने से भी फोर्स पहुंची मड़िहान सीओ मौके पर पहुंचे स्थिति नाजुक बनी रही खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *