
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा तट पाञ्चाल घाट निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा रविवार को भगवान पार्थिवेश्वर पूजन आरती दीपदान का नवम वार्षिकोत्सव मनाया गया। भोर की बेला में समिति के संस्थापक/अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय ने गंगा मइया की धार से रेत निकालकर भगवान पार्थिवेश्वर नाथ लिंग का निर्माण किया। आचार्य ओंकारनाथ मिश्रा, प्रमोद मिश्रा ने भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का वेदोक्त पूजन करवाकर श्रीराम चरित मानस पाठ किया गया। कार्यक्रम संयोजक सत्यव्रत पाण्डेय ने भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से अभिषेक कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ को प्रसन्न किया। इस मौके पर कार्यक्रम संरक्षक ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज, भाष्कर दत्त द्विवेदी, रामआसरे पांडेय, श्याम सुन्दर पाण्डेय, गोपाल मिश्रा, रोहित पाण्डेय, गोलू पाण्डेय, अमन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
