बाइक गिरने पर गाली-गलौज व मारपीट

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी बालकराम पुत्र चिरौंजी लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 3.00 बजे मैं अपने जानवरों को चराने के लिए खेतों पर ले जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही दिनेश पुत्र दलवीर की बाइक खड़ी थी। जानवर के लगने से बाइक गिर गई। जिस पर दिनेश गाली- गलौज करने लगा। जब मैंने इस बात का विरोध किया, तो दिनेश ने अपने भाई रमेश, धीरेंद्र तथा अपने पिता दलवीर पुत्र चिरौंजी लाल व अनीता पत्नी धीरेंद्र, निरमेश पत्नी परमेश को बुलाया। सभी लोग आए और एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से मारपीट कर दी। हथियार लगने से मेरे बाएं हाथ में गंभीर चोट आयी तथा उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *