बाइकदोस्त की बाइक लेकर गए युवक का एक्सीडेंट होने के बाद दोस्त ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि सिर पर हमला भी कर दिया। घटना से मानसिक रूप से परेशान युवक ने घर के अंदर पंखे के कुंडे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसारए इंद्रेश (25) पुत्र उधम सिंह निवासी गदनपुरए थाना शमशाबाद का चार साल पहले वंदना कुशवाहा से विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि इंद्रेश अपने दोस्त की बाइक लेकर कहीं गया था, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। जब वह बाइक वापस देने पहुंचा, तो दोस्त ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट की और सिर पर गंभीर हमला कर दिया। घटना से आहत इंद्रेश मानसिक रूप से टूट गया और तनाव में आकर अपने घर के अंदर पंखे के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत उसे बचाया और उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
दोस्त की बाइक मांग कर ले गये युवक का हुआ एक्सीडेंट
