वृद्धा की हत्या में प्रकाश में आया अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शमसाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना शमसाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2025 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त जबर सिंह पुत्र कोतवाल सिंह निवासी ग्राम मंझा शरीफपुर छिछनी थाना शमसाबाद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार वादी वीरभान सिंह यादव पुत्र रामस्वरुप सिंह निवासी ग्राम मंझा शरीफपुर छिछनी थाना शमसाबाद ने लिखित तहरीर दी कि मेरी माँ चन्द्रकली मेरे मक्के के खेत के पास पड़ी झोपड़ी में प्रतिदिन सोती थी। दिनांक 06.05.2025 को माँ के घर वापस ने आने पर जाकर देखा तो मेरी माँ झोपड़ी के पास मक्के के खेत में मृत अवस्था में पड़ी मिली थी। पीडि़त की फौती सूचना के आधार पर मृतका का पंचायतनामाध्/पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक 07.05.2025 को वादी वीरभान सिंह द्वारा बाइस्तवा अभियुक्त जबर सिंह पुत्र कोतवाल सिंह निवासी मंझा शरीफपुर थाना शमसाबाद के विरूद्ध माँ का गला दबाकर हत्या करने के सम्बन्ध में प्रथम सूचना दर्ज करायी गयी थी। विवेचना के क्रम में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने पर थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जबर सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *