नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विवाद होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। थाने पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी किताबश्री पत्नी रामकिशोर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि जब मैं अपने खेतों में भैंसों को बांधने के लिए गई थी, तभी गांव के ही वीरेंद्र पुत्र गब्बर सिंह, विनय कुमार, प्रवेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह भैंसों को बांधने से मना किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गयी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
