पुलिस द्वारा अपराध के प्रति जीरो टॉलरनेस नीति के तहत की गई कार्यवाही

2.80 करोड़ के सौंपे गये मोबाइल फोन, 29 करोड़ की अवैध सम्पत्ति जब्त, 92 मुठभेड़ में 165 अपराधी गिरफ्तार, 2 को मृत्यु दण्ड, 1418 को 20 वर्ष से अधिक की सजा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध के प्रति जीरो टॉलरनेस नीति पर कार्य करते हुए कानपुर परीक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक हरीश चंदर के निर्देशन में वर्ष 2025 में संबंधित जनपदों में अपराध मुक्त समाज की स्थापना के निम्न की गई कार्यवाही का विवरण कानपुर परीक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक द्वारा दी गई। जिसके अनुसार जनपद वार विवरण कानपुर देहात-मुठभेड़ की संख्या 16, इस दौरान गिरफ्तारी 24 लोंगों की और 21 शस्त्र की बरामदी की गई है। वहीं जनपद इटावा में पुलिस और अपराधियों के बीच 40 मुठभेड़, 75 गिरफ्तार और 86 असलहे बरामद। औरैया में 13 मुठभेड़, 25 गिरफ्तार, 19 असलहे बरामद। फतेहगढ़-जिला फर्रुखाबाद में 14 मुठभेड़, 28 गिरफ्तारी, 21 असलहे बरामद। कन्नौज में 9 मुठभेड़, 13 गिरफ्तार, 13 असलहे बरामद। कुल कानपुर परीक्षेत्र 92 मुठभेड़ हुई। जिसमें 165 अपराधी गिरफ्तार किये गये और 60 असलहे बरामद किये गये। आपरेशन कन्विक्शन के तहत कानपुर परीक्षेत्र में दो मृत्युदंड, आजीवन कारावास116, 20 वर्ष से अधिक 1418 को सजा दिलायी गई। वहीं साइबर अपराधियों पर की गई कार्यवाही कानपुर परीक्षेत्र पंजीकृत अभियोग 653, गिरफ्तारी 118, फ्रीज रुपये 56 लाख, बरामद सम्पत्ति 79 लाख। एचएस/जिला बदर में एचएस खोली गई 207, जिला बदर की संख्या 212, चिन्हित किये गये भू-माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 194, अभियोग पंजीकृत 2347, अवैध सम्पत्ति जब्तीकरण 29 करोड़, शस्त्र बरामदगी बरामद अवैध असलहे 653, पकड़ी गयी शस्त्र फैक्ट्री 108, गिरफ्तारी 648, , मोबाइल बरामदगी 1452, जिसमें जनता को सुपुर्द किये गये 1305, वापस किये गये मोबाइलों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 80 लाख दर्शायी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *