निर्माणाधीन बाईपास पर सीमेंट स्लैब के नीचे दवा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन बाईपास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सीमेंट स्लैब के नीचे दवा एक युवक शव मिला। जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बावन रोड स्थित निर्माणाधीन बाईपास के पास एक युवक शव मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान आयुष गुप्ता पुत्र धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी चौहान थोक थाना कोतवाली शहर हरदोई के रूप में हुई है। बताया गया कि किशोर शनिवार सुबह करीब 9 बजे से लापता था, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजनों द्वारा संयुक्त रूप से किशोर की तलाश शुरू की गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे आयुष का शव बावन रोड स्थित निर्माणाधीन बाईपास के पास मिला। शव सीमेंट के भारी स्लैब के नीचे दबा हुआ पाया गया, जिससे घटना की गंभीरता और रहस्यमय स्थिति सामने आई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई, और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव छिपाए जाने की आशंका जताई है।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि बावन रोड स्थित निर्माणाधीन बाईपास पर सीमेंट स्लैब के नीचे दबा एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान आयुष गुप्ता पुत्र धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी चौहान थोक के रूप में हुई है, जो शनिवार से लापता था। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी पैनल के साथ कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। मामले के खुलासे के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *