आदर्श रामलीला परिषद की बैठक सम्पन्न, सौंपी गयीं जिम्मेदारियां

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर थाना क्षेत्र के बाजार के समीप पुरानी तहसील के सामने आदर्श रामलीला अमृतपुर की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बैठक में लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। मुख्य संरक्षक भास्कर दत्त द्विवेदी, संरक्षक थाना अध्यक्ष अमृतपुर, अध्यक्ष राम दुलारे अवस्थी पूर्व प्रधानाध्यापक, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य अमृतपुर, मुख्य मेला प्रबंधक सुनील कुमार अवस्थी, कौशल अग्निहोत्री, शैलेश अवस्थी, सहप्रबंधक प्रदीप अग्निहोत्री, ओमप्रकाश अवस्थी उर्फ नन्हें उस्ताद, प्रभात शुक्ला उर्फ चंदन, शीलू अवस्थी, गोपाल सक्सेना, गौरव शर्मा, सूरजभान अवस्थी, कोषाध्यक्ष कौशल अग्निहोत्री, कानूनी सलाहकार विनोद प्रकाश द्विवेदी नोटरी एडवोकेट, मंत्री महेश चंद्र अवस्थी पूर्व प्रधानाध्यापक, उप मंत्री रामनरेश अवस्थी पूर्व प्रधानाध्यापक, ऑडिटर चंद्रशेखर अग्निहोत्री उर्फ मिंटू कथाव्यास, मनोज अवस्थी उर्फ पिंकी, राधेश्याम अवस्थी उर्फ दद्दा, मंच संचालक रामऔतार अग्निहोत्री, बलराज सिंह गहरवार, कुंज बिहारी अवस्थी आदि लोगों को पद वितरित किए गए। इसके बाद समस्त ग्रामवासियों द्वारा अपने-अपने हस्ताक्षर किए गए। जिसके बाद ग्राम प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी द्वारा मंच का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *