फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में सोमवार को वन स्टाफ सेंटर का अपर जिला जज व सचिव संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। वन स्टाफ सेंटर के निरीक्षण के समय केंद्र प्रशासक पूजा के अतिरिक्त अन्य महिला कर्मचारी वर्कर व सुरक्षा कर्मी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय शिवानी नाम की एक पीडि़ता केंद्र में पायी गई। दो पीडि़ताओं को न्यायालय में जाना बताया गया। सुरक्षा की दृष्टि से वर्कर एवं हेल्पर ड्यूटी पर रहते है। रात में कोई गार्ड की ड्यूटी नहीं होना बताया गया। वन स्टाफ सेंटर में संचालित पंजिकाओं का अवलोकन किया गया। पंजिकाओं का रख-रखाव उचित पाया गया। स्टाफ नर्स को मेडिकल ट्रीटमेंट देखने के लिए निर्देशित किया गया। पीडि़ताओं एवं स्टाफ को गर्मी में इन्वर्टर, सोनल पैनल एवं विद्युत व्यवस्था होना पाया गया। केंद्र प्रशासक ने बताया कि पीडि़ताओं के लिए भोजन आदि की व्यवस्था वन स्टाफ सेंटर में स्थापित किचन द्वारा की जाती है। पीडि़ताओं के रहन सहन की सारी सुविधायें सेनेटरी पैड आदि की व्यवस्था रहती है। वन स्टाफ सेंटर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा संचालित है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि समुचित नियमानुसार व्यवस्था की जाये।
अपर जिला जज ने वन स्टाफ सेंटर का किया औचक निरीक्षण
