प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफ किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *