अधिवक्ता परिषद ने मनायी स्वामी विवेकानंद जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिवक्ता परिषद काशी जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित स्वामी विवेकानन्द जयंती के साप्ताहिक पखवाड़ा के अन्तर्गत युवा अधिवक्ता दिवस एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। बुधवार को राजीव सिंह राठौर के फतेहगढ़ आवास पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता राजीव कुमार सिंह राठौर ने की। संचालन जिला महामंत्री हरिप्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर वन्दे मातरम् से किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने पश्चिमी देशों को वेदांत व भारतीय दर्शन के बारे में बताने के लिए अमेरिका की धर्म संसद में भाग लिया। वर्ष 1893 में शिकागो की धर्म सभा में भाषण दिया। उन्होंने अपना भाषण भाइयों और बहनों के सम्बोधन से शुरू किया जिससे भारत और भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में पहचान मिली। स्वामी जी कहते थे कि ष् उठो और जागो और तब तक रुको नहींए जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। मुख्य वक्ता सतेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया था। उनकी युवावस्था देश के हर युवा के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। इसीलिए उनके जन्मदिन को युवा अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला इकाई अध्यक्ष दिनेश चंद्र दुबे, अखिल पाठक, अभिषेक पाण्डेय, शरद चंदेल, अनुज राठौर आदि युवा अधिवक्ताओं को वैंण्ड पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, शिवम् शुक्ल, अनुज, सचिन विष्णु, भानु प्रकाश मिश्र, दिनेश चंद्र दुबे, सूरज प्रताप सिंह राठौर, शरद चंदेल, अखिल पाठक, अभिषेक पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *