
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को तहसील सदर परिसर में ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हापुड़ जनपद न्यायालय परिसर में 29 अगस्त को पुलिस द्वारा महिला अधिवक्ताओं के साथ-साथ अन्य अधिवक्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। जिसमें अधिकांश अधिववक्ता घायल हुए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है एवं दिनांक ३० अगस्त को जनपद गजियाबाद में एक अधिवक्ता की चेम्बर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उक्त घटनाओं से अधिवक्तागणों ने भारी रोष व्याप्त है तथा अधिवक्तागण अपने आप रो असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उक्त के परिपेक्ष्य में बार एसोशिएशन तहसील सदर उक्त घटनाओं की निन्दा करता है एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अविलम्ब स्थानान्तरण कराने की मांग करता है। दोषी पुलिसकर्मियों जिन्होंने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है तथा महिला अधिवक्ताओं को पीटने का कार्य किया है उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत झूठी कहानी बनाकर जो झूठे मुकदमें दर्ज किये हैं उन्हें वापस किया जाये। एटवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट प्रदेश में पारित किया जाये। हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को तुरन्त मुआवजा दिया जाये। इस अवसर पर अध्यक्ष अतर सिंह कटियार, सचिव अतुल मिश्रा, विकास सक्सेना, ओम प्रकाश दुबे, रुख मंगल सिंह चौहान, राजीव चौहान, राहुल दीक्षित, अनवर राइन, दिलीप कश्यप, मुन्ना यादव, मंजेश कटियार आदि मौजूद रहे।
