अफगान सेना ने ध्वस्त कीं पाक की चौकियां, 12 सैनिक भी मारे गए

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। तालिबान ने पाकिस्तान पर हवाई हमले का आरोप लगाया और जवाब में पाकिस्तान के 12 सैनिकों की मौत और अफगानी सेना द्वारा सीमा की कई चौकियों पर कब्जे का दावा किया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने गुरुवार की देर रात काबुल पर हमला किया। वहीं, इसी के बाद अब शनिवार देर रात को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर पलटवार कर दिया है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर पर भीषण झड़प हुई। अफगानिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस झड़प में पाकिस्तान के 12 सैनिक मारे गए हैं। अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी हमलों के जवाब में शनिवार देर रात को नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर अटैक किया है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात की सेनाओं और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच हुई झड़प में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस झड़प में एक मिल देहशिका टैंक भी अफगानिस्तान की सेनाओं के कब्जे में आ गया है। सूत्रों के अनुसार कंधार प्रांत के मैवंद जिले में 5 पाकिस्तानी सैनिकों ने इस्लामिक अमीरात की सेनाओं के सामने आत्मसमर्पण भी कर दिया है। सीनियर तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, तालिबान बलों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर सशस्त्र जवाबी कार्रवाई की। उनका आरोप है कि इस्लामाबाद ने अफगान क्षेत्र पर हवाई हमले किए थे। तालिबान ने दावा किया कि उन्होंने हेलमंद प्रांत के दक्षिणी हिस्से में पाकिस्तान की दो सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जिसकी पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने भी की। अफगान रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर अपने क्षेत्र की हवाई सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने ड्यूरंड लाइन के पास पकतीका प्रांत के मरघी क्षेत्र में एक नागरिक बाजार पर बमबारी की। मंत्रालय ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया। बयान में कहा गया कि यह एक अभूतपूर्व, हिंसक और उकसाने वाला कदम है। हम इस उल्लंघन की कड़ी निंदा करते हैं। अपनी भूमि की रक्षा करना हमारा अधिकार है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से संयम बरतने और संवाद के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में और अधिक तनाव न बढ़े। सऊदी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा क्षेत्रों में जारी तनाव और झड़पों को लेकर चिंतित है। वहीं पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कई सीमा क्षेत्रों में झड़पों की बात स्वीकार की और कहा कि उन्होंने कड़ी जवाबी कार्रवाई की। एक पाकिस्तानी सरकारी अधिकारी ने बताया कि रात तालिबान बलों ने कई सीमा चौकियों पर फायरिंग शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *