समृद्धि न्यूज। ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए भारत लौट रही हैं। यह कार्यक्रम फीडिंग इंडिया और डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पॉप संगीत की दुनिया का वो नाम, जिसकी एनर्जी और डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि इस बार वह सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि राजधानी दिल्ली के फैंस को भी अपनी परफॉर्मेंस से दीवाना बनाएंगी। करीब दो दशकों के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करेंगी। 19 साल बाद भारत में उनकी वापसी को लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करेंगी। यह पहली बार है कि शकीरा का भारत दौरा दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है। दोनों ही शहरों में उनके भारी संख्या में फैंस हैं। माना जा रहा है कि ये कॉन्सट्र्स पूरी तरह हाउसफुल रहेंगे। शकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढक़र बोलेगा। 2007 में अपने ऑरल फिक्सेशन टूर के दौरान मुंबई में यादगार शो करने के बाद यह उनका पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा। वहीं शकीरा ने कहा भारत में परफॉर्म करना उनके लिए हमेशा खास रहा है। वे मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह टूर सिर्फ म्यूजिक के लिए नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए लोगों को एकजुट करना है। शकीरा उनके सुपरहिट गानों हिप्स डोंट लाइ, व्हेनएवर, वेयरएवर और वाका वाका के लिए जाना जाता है। वह अपनी एनर्जेटिक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।
19 साल बाद इंडियन फैंस की हार्टबीट बढ़ाने आ रही हैं शकीरा
