पेट में चोंट लगने से गर्भवती महिला का समय से पहले हुआ प्रसव
विश्व हिन्दू परिषद ने प्रभारी मंत्री से कहा कार्यवाही न हुई तो होगा आंदोलन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक समुदाय विशेष के दबंग लोगों ने गर्भवती महिला सहित कई महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में घायल हुई महिला का समय से पहले ही प्रसव हो गया। परिजनों के अनुसार हालत चिंताजनक बतायी गई है। इसी मामले में अभी तक पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कार्यवाही न किये जाने पर पीडि़त परिवार ने प्रभारी मंत्री को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। जिस पर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री/जिला प्रभारी जयवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को तुरन्त कार्यवाही के निर्देश दिये। इससे पूर्व में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी संगठन से जुड़े लोगों ने भी उत्तर प्रदेश अनु0जाति एवं अनु जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत को भी शिकायती पत्र देकर दबंग अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बुलडोजर की कार्यवाही करने की मांग की।
सीमा देवी पत्नी जितेन्द्र निवासी अम्बेडकर नगर कम्पिल की शिकायत में दर्शाया कि १४ मार्च घर में गमी होने की बजह से लोगों का आना-जाना था, तभी समीम अली शराब के नशे में आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर वसीम अली उस वक्त चला गया और उसके बाद मस्जिद में लगे लाउड स्पीकर से घोषणा करदी कि सभी लोग एकत्रित हो जाओ इसके घर धाबा बोल दो और इसकी आवाज बंद कर दो। कुछ ही देर में वसीम अली, सद्दाम पुत्र दीन मोहम्मद, शब्बू अली पुत्र शहजाद अली, अरमान अली पुत्र नेकसे अली के अलावा ३०-४० अज्ञात लोगों ने मेरे घर पर धावा बोल दिया। सभी के हाथों में भाला, कांता, तलवार और कटारी थी। सभी ने महिलाओं व बच्चों को बेहरमी से पीटना शुरु कर दिया। चीखपुकार पुकार शुरु हो गयी और जाति को लेकर गालियां दी। दबंगों ने सरेआम महिलाओं को अपमानित किया। मारपीट के दौरान गर्भवती सीमा देवी के पेट में लाते मारी। जिससे काफी चोट आयी और धमकी दी कि सभी लोग मकान, दुकान बेंचकर चले जाओ नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे। सूचना पर पुलिस आ गयी। जिन्हे देखकर आरोपी भाग गये। थाने में तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। काफी हां हजूरी करने पर १७ को रिपोर्ट साधारण धाराओं में की। आरोपी खुलेआम घूम रहे है और धमकी दे रहे है। गर्भवती सीमा की हालत बिगडऩे पर सीमा को अस्पताल ले जाया गया। जहां बताया गया पेट में चोट लगने से समय से पहले ही प्रसव कराना होगा। चिकित्सक की राय मानकर परिजनों ने हां कर दी। पीडि़त परिवार ने प्र्रभारी मंत्री से न्याय की गुहार लगायी है। इस दौरान अभिषेक शाक्य, दिनेश मिश्रा, राघव भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।
मस्जिद से ऐलान कर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा
