म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब प्रशांत द्वीप के एक अन्य देश में भी भीषण भूकंप आया है। इसकी तीव्रता भी रिक्टर पैमाने पर 7 से अधिक बताई जा रही है। एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप टोंगा के निकट आया है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 बताई गई है। इतनी अधिक तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से हुए नुकसान संबंधी ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है।
म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब प्रशांत द्वीप के एक अन्य देश में भी भीषण आया भूकंप
