नेपाल के बाद अब फ्रांस में बवाल, प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प

समृद्धि न्यूज। फ्रांस में लोग हजारों की संख्या में सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतर आए हैं। राजधानी पेरिस में आगजनी और तोडफ़ोड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सडक़ंे जाम कर दी हैं। उन्होंने कचरे के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया है। उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।
नेपाल में हालिया विरोध प्रदर्शन के बाद अब फ्रांस की सडक़ों पर भी गुस्से की आग भडक़ उठी है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ ब्लॉक एवरीथिंग नाम के नए आंदोलन ने बुधवार सुबह देशभर में हाईवे जाम कर दिए। जगह-जगह आगजनी, नारेबाजी और सडक़ों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। कई बसों को भी आग के हवाले कर दिया है। सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद राजधानी पेरिस समेत कई बड़े शहरों में हालात बिगड़ गए। यह बगावत ऐसे समय हो रही है जब फ्रांस की राजनीति पहले से ही संकट में है। संसद ने हाल ही में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू को विश्वास मत में हरा दिया और मैक्रों को अपने कार्यकाल का पाँचवाँ प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू नियुक्त करना पड़ा। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिन के शुरुआती घंटों में गृह मंत्री ने लगभग 200 गिरफ्तारियों की जानकारी दी।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि वे अपने आंदोलन के दौरान सब कुछ ठप कर देंगे। हालांकि, आंदोलन शुरू में ठंडा पड़ा रहा और लोगों ने इसमें ऑनलाइन ही मौजूदगी दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर हैशटैग ट्रेंड में रहा। फिर जैसे-जैसे दिन बढ़ा और गर्मी ने जोर पकड़ा, यह विरोध प्रदर्शन तेज होता गया। 80,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद लोग बेकाबू हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *