बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 14 लाख नये मतदाता शामिल

समृद्धि न्यूज। चुनाव आयोग ने बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस बार वोटर लिस्ट में करीब 14 लाख से अधिक नए मतदाता भी शामिल हुए। इनमें अधिकतर ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है।
चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कई महीनों से जारी एसआईआर प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने यह जानकारी अपने वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी और लोग यहां पर जाकर अपडेट जानकारी हासिल कर सकते हैं। फाइनल वोटर लिस्ट में 14 लाख नए वोटर्स जुड़े हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया के बाद मंगलवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। कोई भी वोटर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए से वोटर लिस्ट में अपना डिटेल देख सकता है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सार्वजनिक करने के साथ.साथ हर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में भौतिक प्रति भी उपलब्ध करवा दी है। सभी राजनीतिक दलों को भी मतदाता सूची प्रारूप की अंतिम सूची उपलब्ध करवा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *