आढ़तियों ने सचिव के खिलाफ की नारेबाजी

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। स्थान बदले जाने से नाखुश दो दर्जन से अधिक आढ़तियों ने सचिव के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
बताते चलें कि आढ़तियों को मुख्य स्थान से हटाकर मंडी के पीछे स्थानांतरित किया जा रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि आलू की बिक्री शुरू होने से सब्जी व्यापारियों को पीछे किया गया है। कल से नवीन मंडी में आलू की खरीददारी शुरु होगी। सब्जी मंडी वाली जगह को आलू मंडी के लिए चयनित किया गया है। मंडी सचिव ने लॉटरी डालकर सब्जी के थोक विक्रेताओं को कार्यालय के पीछे जगह आवंटित की है। मंडी कर्मचारी ने बताया की नवीन मंडी में आलू खरीद व बिक्री केंद्र्र विकसित किया जाएगा। किसानों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा आलू लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आलू खरीद फरोख्त के लिए जगह पर्याप्त रूप से वहां पर नहीं थी इसलिए सब्जी विक्रेताओं को पीछे की साइड में जगह आवंटित की गई है। जल्द से जल्द वहां पर लाइट एवं अन्य व्यवस्थाएं बहाल की जाएंगी। विरोध जताने वाले व्यापारियों में पिन्टू कश्यप, अनिल विश्नोई, लाल सिंह धनीराम आदि एक दर्जन आढ़ती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *