बीएलओ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप

ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से की शिकायत
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तहसील क्षेत्र के गाँव जयसिंहपुर निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र दयाशंकर लगभग एक दर्जन ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में पहुँचकर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि ग्राम पंचायत जयसिंहपुर, रमापुर दबीर के बीएलओ पवन कुमार यादव शिक्षा मित्र हंै, जबकि बीएलओ की पत्नी विनीता यादव मौजूदा समय में ग्राम प्रधान हैं। जिसके चलते बीएलओ ने अपने राजनैतिक फायदे को देखते हुए अपने बीएलओ पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी ही ग्राम पंचायत में अपने चहेतों जिनकी उम्र लगभग 14, 15, 16 वर्ष व 13 वर्ष के भी शामिल हंै तथा अपने चहेतों के जिनकी शादियाँ हो गयी हैं तथा अपने रिश्तेदारों के वोट मतदाता सूची में शामिल कर दिए हैं तथा बीएलओ द्वारा कई मतदाताओं के पिता व पुत्र के नाम गलत कर दिए हैं जिससे वे मतदान करने से वंचित रह जाए तथा इसी प्रकार का कृत्य पिछले पंचायत चुनाव मे भी किया था तथा बीएलओ द्वारा जान बूझकर कई मतदाताओं को मतदाता सूची में जोडऩे से वंचित रखा है। ऐसे बीएलओ के खिलाफ उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जाँच कराकर बीएलओ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की कृपा करें। ज्ञापन सौंपने के दौरान नरवेद सिंह, जयपाल, रवि सक्सेना, सत्यपाल, लालू सक्सेना, प्रभान, नवनीत, रक्षपाल, राजीव, रामकुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *